फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man was murdered with a sharp weapon in broad daylight in front of the police station

Ballia News: कोतवाली के सामने दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 21 Jul 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered with a sharp weapon in broad daylight in front of the police station
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली थाने के गेट के सामने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे गोलगप्पे की दुकान पर मनबढ़ युवाओं के एक गुट ने बीए के छात्र पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या का दिया। छात्र के साथ एक युवक ने बीच बचाव की कोशिश की तो उसे भी घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित युवकों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर जिला अस्पताल के साथ ही कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी डीपी तिवारी और अन्य अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में कई टीमों के गठन और उनकी जल्द गिरफ्तारी की बात कही। वहीं देर रात इस मामले में दो सिपाही धीरज वर्मा और असलम को एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड 11 मिरीगरी टोला निवासी रोहित पांडेय (22) पुत्र दीपन पांडेय किसी कार्य के लिए कोतवाली के पास आए थे। कुछ युवाओं के साथ कोतवाली के सामने गोलगप्पे की दुकान पर खड़े थे। इसी बीच अचानक कुछ मनबढ़ युवक बाइक से आए और धारदार हथियारों से रोहित पांडेय पर हमला कर दिया। लहूलुहान होकर रोहित वहीं, छटपटाने लगा। बीच बचाव में एक युवक शुभम के सिर पर भी चोट लगी थी। इतनी बड़ी वारदात कोतवाली के सामने हो गई और पुलिस कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन

हमलावर रोहित को मृत जानकर कस्बे की ओर से भाग निकले। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी है। गहमागहमी को देखते हुए ओक्डेनगंज प्रभारी दलबल के साथ पहुंच गए। उधर, आक्रोशित युवाओं ने कोतवाली में भी हंगामा किया। स्थिति देख कई थानों की फोर्स बुला ली गई। घटना से गुस्साए युवा उपद्रव मचाने लगे और दुकानों को बंद कराने लगे। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के बड़े पिता राजेश पांडेय की तहरीर पर रोहित यादव, शेखर यादव, बागी यादव, अंकित यादव, जवाहर गोंड निवासी पिंडहरा, प्रकाश यादव पिडंहरा, निशांत सिंह और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की गई है।
कोतवाली के सामने हत्या ने खड़े किए कई सवाल, भूमिका संदिग्ध
बांसडीह। हत्या के बाद कोतवाली में पहुंचे परिजनों ने पुलिस कई गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने थाने के कुछ सिपाहियों धीरज वर्मा और असलम पर सीधे निशाना साधा। परिजनों को कहना था कि आरोपी कुछ दिनों पहले भी हथियार के साथ हमला करने के लिए आए थे। इसके बाद भी उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली के सामने इतनी बड़ी वारदात को होना, स्वयं पुलिसिंग पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।


युवाओं के दो गुटों के बीच पहले से रंजिश थी। उसी को लेकर सुबह एक गुट ने रोहित पांडेय पर जानलेवा हमला किया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जांच में सात-आठ नाम प्रकाश में आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। कुछ सिपाहियों की लापरवाही मिली है। उसकी भी जांच की जा रही है। - देवरंजन वर्मा, एसपी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed