फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man riding a bike died after being hit by a speeding Bolero the accident took place on the Sikanderpu

Ballia: तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर हुआ हादसा

Sat, 09 Nov 2024 07:27 PM IST
बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 07:27 PM IST
सार

सिकंदरपुर के बनहरा गांव के सामने तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

विज्ञापन
A young man riding a bike died after being hit by a speeding Bolero the accident took place on the Sikanderpu
सड़क किनारे पलटी हुई बोलेरो कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर बनहरा गांव के सामने शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से युवक को सीएचसी सिकंदरपुर भेजा, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही युवक के परिवार में कोहराम मच  गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन




पकड़ी थाना क्षेत्र के कड़सर (गोपालपुर) निवासी अमरजीत भारती उर्फ प्रेमी (28) पुत्र स्व. खूबलाल भारती अपने ममेरे भाई अर्जुन भारती के बरैक्षा कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती बुजुर्ग गया था। ननिहाल में बरैक्षा को लेकर तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन


उसी दरम्यान कोई सामान लेने के लिए अमरजीत सिकंदरपुर के लिए निकला। अभी वह बनहरा गांव के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बेकाबू बेलेरो भी पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अमरजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मांगलिक कार्यक्रम के दिन पसरा मातम 
शनिवार का दिन बस्ती बुजुर्ग निवासी सुमेर भारती के लिए काफी मनहूस साबित हुआ। पुत्र के बरैक्षा की तैयारी में जुटे परिजनों की खुशी ग़म में बदल गई। एक तरफ बरैक्षा की तैयारी चल रही थी। सभी काम निपटाने में जुटे थे। रिश्तेदारों के आने से पहले सारी तैयारी को अंतिम रूप देने में परिवार के सभी सदस्य लगे थे। ममेरे भाई के बरैक्षा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अमरजीत भी पिछले कई दिनों से लगा था। ये दिन अमरजीत के परिवार और रिश्तेदारों को कभी न भूलने वाला ग़म दे गया।


भांजे की मौत की खबर जैसे सुमेर को मिली वह बेसुध हो गए। परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। कुछ देर पहले तक रिश्तेदारों के आवभगत की तैयारी में जुटे घर में मातम पसर गया। आनन फानन में परिजन हॉस्पिटल पहुंच गए। उधर घटना की  जानकारी होते ही अमरजीत की पत्नी कंचन की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। दो साल पहले ही अमरजीत की शादी कंचन से हुई थी। इन दोनों की अभी कोई संतान नहीं है। कंचन की दुनिया ही उजड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed