{"_id":"68af6be070530c0b800fe8a9","slug":"a-young-man-died-and-two-people-were-injured-when-his-bike-collided-with-a-truck-loaded-with-sand-ballia-news-c-190-1-ana1001-146825-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बालू लदे ट्रक से बाइक टकराने से युवक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बालू लदे ट्रक से बाइक टकराने से युवक की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
सहतवार। शहर के सटे परिखरा स्थित एक होटल के पास सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से बाइक टकरा गई। बाइक सवार विकास सोनी (23), संजय पासवान (19), रोहित कुमार (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने जांच के बाद विकास सोनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवासी अजय सोनी के तीन पुत्रों में बड़ा विकास सोनी बाजार में आभूषण की दुकान कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। दो बड़ी बहनों की शादी कर चुका था। शाम को दुकान की खरीदारी के लिए दो साथी संजय व राेहित के साथ बाइक से बलिया आए थे।
देर रात वापस घर लौटते समय परिखरा स्थित एक होटल के पास बालू लदी ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। बाइक की लाइट कमजोर होेने से सड़क किनारे खड़ी ट्रक नहीं दिखी, पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। घटना के समय तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
टक्कर के बाद तीनों लहूलुहान होकर अचेत सड़क पर पड़े थे। टक्कर की आवाज सुन आसपास व राहगीरों ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
जहां विकास की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अजय पाल ने कहा कि दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार करवाया। एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।