फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman who had come to her maternal home died after drowning in the Ganga river there was chaos in the house

Ballia : मायके आई महिला की गंगा नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Wed, 18 Dec 2024 04:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 04:16 PM IST
सार

मायके आई महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
A woman who had come to her maternal home died after drowning in the Ganga river there was chaos in the house
महिला की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामगढ़ स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचरूखियां गंगा घाट पर गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके व ससुराल में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के झंडा गिरी के मठिया (मधुबनी) निवासी सुमन देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी हरीश भारती रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव स्थित अपने मायके आई थी। बुधवार की सुबह वह गंगा स्नान करने के लिए निकली थी, लेकिन देर तक नहीं लौटी। इस पर मायके के लोग उसकी तलाश में निकले। इस बीच, सुमन का शाल व चप्पल गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर देख मायके वालों को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस चौकी रामगढ़ चौकी इंचार्ज कृपाशंकर सिंह, कांस्टेबल राम बदन गोस्वामी, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मौके पहुंचे और जाल के सहारे महिला की तलाश शुरू हुई। काफी खेजबीन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। बहन की लाश देख भाई पिंटु गिरी और परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सुमन की तीनों बेटियों अपनी मां को देखते ही गिर पड़ी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार का कहना है कि गहरे पानी में जाने और असंतुलित होने से सुुमन डूब गई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed