फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman troubled by the debt of the group committed suicide

Ballia News: समूहों के कर्ज से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Mon, 11 Aug 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A woman troubled by the debt of the group committed suicide
जयप्रकाश नगर (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपति पुर गांव की सीता देवी (45) का शनिवार को कमरे में फंदे पर लटकता शव मिला। घर वालों का कहना है कि सीता देवी ने समूह से कर्ज लिया था। वसूली के लिए प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

श्रीपतिपुर गांव की आरती देवी ने बताया कि बेटा जगजीवन बिंद राजकोट में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर बहू सीता देवी तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ रहती थी। वह सुबह में राखी बांधने अपने मायके चली गई। बहू ने चार समूहों से लोन पर करीब तीन लाख रुपये लिए थे। समय पर किस्त चुका पाना संभव नहीं हो रहा था। एजेंट किस्त वापसी के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को भी वसूली एजेंट आए थे। सीता देवी को हिदायत देकर गए थे। बेटियों व बेटे को सोता छोड़कर दरवाजे पर बने कमरे में पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगाकर सीता ने आत्महत्या कर ली। सुबह बेटी ने मां को फंदे पर लटका देखा तो चिल्लाने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि मृतका के जेठ की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed