फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman returning from plantation dies after being hit by a bike

Ballia News: बाइक की टक्कर से रोपाई कर आ रही महिला की मौत

Mon, 07 Jul 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from plantation dies after being hit by a bike
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा चट्टी पर नगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने धान की रोपाई करके जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। सुशीला देवी (48) की मौत हो गई।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी सुशीला देवी (48), ज्ञानती देवी (43), देवंती देवी (45) खेत में धान की रोपाई करने के बाद घर जा रहीं थीं। घर से मात्र 20 मीटर पहले नगरा के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तीनों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सुशीला देवी पत्नी स्व. रामबचन राम को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed