{"_id":"690664b31b7ae8c6820f14d9","slug":"a-vehicle-carrying-passengers-overturned-in-a-water-filled-pit-20-feet-below-injuring-six-ballia-news-c-190-1-ana1001-151238-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सवारियों से भरा वाहन 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में पलटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सवारियों से भरा वाहन 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में पलटा, छह घायल
विज्ञापन
एनएच-31 स्थित चांदनाला पुल के समीप अनियंत्रित होकर खाई पलटी मैजिक।संवाद
नरहीं/चितबड़ागांव। बलिया-नरहीं मार्ग के चितबड़ागांव क्षेत्र के चांदनाला पुल के पास शनिवार को सवारियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर बीस फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। छह लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इलाज के लिए सीएचसी नरहीं भेजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शहर से सटे खोरीपाकर टैक्सी स्टैंड से मैजिक वान में मानक से ज्यादा सवारी बैठाकर चालक भरौली जा रहा था। चितबड़ागांव मोड़ के आगे चांदनाला पुल से उतरते समय एनएच-31 पर वाहन पलटते हुए सड़क के नीचे बीस फीट नीचे बाढ़ व बरसात के पानी भरे गड्ढे में पलट गया।
राहगीर व आसपास के लोगों ने सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर चितबड़ागांव व नरहीं पुलिस मौजूद रही। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में गाजीपुर जिले के बीरपुर गांव निवासी विकास गोस्वामी (36), श्रेया (12), रिया (10) पुत्री विकास गोस्वामी, गुड़िया (28) पत्नी विकास गोस्वामी, बैरिया थाना क्षेत्र के बिंद का टोला निवासी सीता (22) को ज्यादा चोटें आई हैं।तीन लोगों को मामूली चोट लगी। चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल श्रेया और सीता देवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के बाद वाहन का चालक भाग गया।
विज्ञापन
इस बाबत थाना प्रभारी चितबड़ागांव दिनेश पाठक ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की खोजबीन की जा रही है।