{"_id":"5ef4d3348ebc3e42cd216a51","slug":"a-tractor-rammed-into-the-gate-death-on-the-way-to-hospital-ballia-news-vns5322265158","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसल कर बाइक समेत वन दरोगा पर चढ़ा ट्रैक्टर, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिसल कर बाइक समेत वन दरोगा पर चढ़ा ट्रैक्टर, अस्पताल ले जाते समय मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के संडवापुर चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे वन दरोगा की बाइक सड़क किनारे बारिस के कारण फिसल गई जिससे वन दरोगा बाइक सहित मुख्य सड़क पर गिर गए। इसी दौरान सामने से ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर
पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मर्ऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सिकन्दरपुर चले आए। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मिश्चक गांव निवासी राकेश मिश्रा 42 वन दरोगा के पद पर सिकन्दरपुर में ही तैनात हैं। गुरुवार की सुबह वह गौरा मदनपुरा में वन विभाग की होने वाली
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश के लिए बाइक से जा रहे थे। अभी वह संदवापुर चट्टी के समीप पहुंचे थे कि उनकी बाइक बारिश के कारण फिसल गई और सामने से आ रहा ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया।