फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A student going to college was kidnapped by bike riding youths

कॉलेज पढ़ने जा रही छात्रा का बाइक सवार युवकों ने किया अपहरण

Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
A student going to college was kidnapped by bike riding youths
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की कॉलेज जा रही छात्रा को कुछ युवकों ने जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर लिया। अपहरण की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर छात्रा सहित अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना मंगलवार की सुबह की है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी सुबह पढ़ने जा रही थी। अभी वह रास्ते में ही थी कि अचानक गांव के ही कुछ युवक दो बाइक से आए और छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर लिए। छात्रा के अपहरण की जानकारी फैलते ही गांव के लोग चारों तरफ ढूंढने लगे। अभी नगरा रसड़ा मार्ग पर सिंगही चट्टी पर पहुंचे थे कि कुछ युवक पहुंच गए और देखा कि छात्रा को अपहरणकर्ता बाइक से ले जा रहे हैं। युवकों ने ग्रामीणों के सहयोग से अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने बताया कि छात्रा के अपहरण की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed