{"_id":"611557118ebc3e7d1c183ff0","slug":"a-spokesperson-and-39-became-assistant-teachers-ballia-news-vns6057621138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रवक्ता और 39 बने सहायक अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रवक्ता और 39 बने सहायक अध्यापक
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बृहस्पतिवार को लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत लोकसेवा आयोग से चयनित सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान जिले के चयनित 40 अध्यापकों में नियुक्ति पत्र वितरित करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। विकास भवन के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्रा ने चयनित प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए।
40 में सात लोगों को नियुक्ति जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में शासन से की गई है। 33 को गैर जनपदों में तैनाती दी गई है। विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों को निमंत्रित किया गया था, लेकिन बाढ़ की विभीषिका के कारण जनप्रतिनिधि प्रभावित क्षेत्रों में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इससे पहले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न विषयों में रिक्त सहायक अध्यापकों के 10768 शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापकों को दो चरणों में ऑनलाइन माध्यम से नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग पहले चरण में 3,317 शिक्षकों और दूसरे चरण में 436 एलटी ग्रेड व प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुका हैं। इससे पहले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया था।
इन विद्यालयों में मिलीं तैनाती
जिले के चयनित एक प्रवक्ता और 39 सहायक अध्यापकों में सात को जिले में ही तैनाती दी गई है। इनमें से जीजीआईसी, जयप्रकाश नगर में एक, जीजीआईसी, बैरिया में एक, जीआईसी,सिधौली में एक, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर, जुड़नपुर, अठीला और चौबेछपरा को एक-एक अध्यापक प्राप्त हुए हैं।