फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A snacks shopkeeper was shot dead in the head and stomach over a dispute of Rs 200.

Ballia News: दो सौ रुपये के विवाद में चखना दुकानदार की सिर और पेट में गोली मारकर हत्या

Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
A snacks shopkeeper was shot dead in the head and stomach over a dispute of Rs 200.
रसड़ा ​स्थित राघोपुर में हुए विवाद में मृतक गाजीपुर के बेलसड़ी गांव निवासी मृतक संतोष सिंह। फाइ
बलिया/ रसड़ा। रसड़ा के राघोपुर चट्टी के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो सौ रुपये के विवाद में चखना दुकानदार संतोष सिंह उर्फ बागी (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि घटना के सात घंटे के अंदर ही स्वाट व सर्विलांस व रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में अभियुक्त मंजीत सिंह व संदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस दौरान भागते समय पुलिस ने अभियुक्त अतुल सिंह, प्रवीण सिंह व प्रभात सिंह को पकड़ा। कुल पांच अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, दो कारतूस, दो खोके दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने शराब पीने के दौरान चखना का मूल्य चुकाने के समय दो सौ रुपये को लेकर विवाद होने के बाद दुकानदार को गोेली मारी थी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गाजीपुर के कासिमाबाद थाना के बेलसडी निवासी संतोष सिंह की राघोपुर स्थित शराब की दुकान के बगल में चखना की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात को संदीप सिंह निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। सभी ने देर रात तक वहां पर शराब पी। दुकान से चखना भी खरीदा। शराब पीने के बाद चखना का मूल्य चुकाने के दौरान बदमाशों और दुकानदार में बहस हो गई। मंजीत सिंह और संदीप सिंह ने दुकानदार को गोली मार दी। संतोष सिंह के सिर में एक गोली एवं पेट में एक गोली लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश भाग गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतोष को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संतोष सिंह के बेटे आदित्य सिंह की तहरीर पर रसड़ा कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। घटनास्थल का एफएसएल टीम ने गहराई से परीक्षण कर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गाजीपुर भागते समय कटुहरा में पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि चखना दुकानदार की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट /सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस मुंडेरा रोड कटुहरा में चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दो बाइक से आ रहे संदिग्ध व्यक्तिओं को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। इसपर संदिग्धों लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इसमें मंजीत सिंह निवासी मडहीं के बाएं पैर में गोली लगी, संदीप सिंह निवासी खजुरगांव भी बाएं पैर में गोली लगी। प्रवीण सिंह निवासी शेखनपुर, अतुल सिंह, प्रभात सिंह निवासी खजुरगांव को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बदमाशों ने राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद गाजीपुर भागने की कोशिश कर रहे थे। घायल बदमाश मंजीत सिंह, संदीप सिंह का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।

चखना के लिए 13 सौ रुपये की जगह 11 सौ रुपये देने पर हुआ था विवाद
रसड़ा के राघोपुर स्थित शराब की दुकान से शराब खरीदने के बाद संदीप सिंह ने प्रभात और अन्य तीन दोस्तों के साथ बगल में स्थित संतोष की दुकान पर 13 सौ रुपये का चखना खरीदा। भोजन का बिल 13 सौ रुपये हुआ। प्रभात ने 11 सौ रुपये दिए। संतोष दो सौ रुपये की मांग करने लगा। जिस पर प्रभात ने कहा कि तुमने भी दो सौ रुपये का मीट व चखना खाया है। इसको लेकर संतोष से कहासुनी के बाद बदमाशों की हाथापाई हो गई। मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। उस समय प्रभात दोस्तों के साथ घर लौट गया। रात नौ बजे के बाद सभी फिर से दो बाइक से राघोपुर पहुंचे। संतोष दुकान बंद कर घर लौट रहा था। पांचों ने संतोष को रोक कर गोली मार दी। सीओ ने बताया कि गाजीपुर के कासिमाबाद सहित कई थानों में पुलिस रिकार्ड में संतोष सिंह पर भी 11 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं, थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है।

प्रभात का था जन्मदिन, दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना के खजुरगांव निवासी निवासी प्रभात सिंह का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। वह पार्टी करने के लिए संदीप सिंह उर्फ गोलू व अन्य दोस्तों के साथ राघोपुर शराब पीने गया था। सीओ रसड़ा ने आलोक गुप्ता ने बताया कि संतोष की आरोपियों से पहले से जान-पहचान थी। चखना की दुकान पर मीट व भोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed