फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A scuffle broke out in an orchestra during the mundan ceremony.

Ballia News: मुंडन संस्कार के दौरान आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट

Tue, 12 May 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out in an orchestra during the mundan ceremony.
बैरिया। थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में सोमवार की रात मुंडन संस्कार के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में विवाद हो गया। नाच को लेकर हुई मारपीट में रोहित शाह का पैर टूट गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी सोनू सिंह के रानीगंज स्थित आवास पर बच्चों का मुंडन संस्कार था। इस अवसर पर प्रीतिभोज और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कोटवा निवासी रोहित शाह भी आमंत्रित थे। देर रात आर्केस्ट्रा में नाच के दौरान रोहित की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सोनू सिंह निवासी शिवपुर, बबलू सिंह, डब्लू सिंह निवासी सोनबरसा और एक अज्ञात व्यक्ति ने रोहित शाह की पिटाई कर दी। इससे रोहित का एक पैर टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां दी गईं। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पीआरबी वैन ने घायल रोहित शाह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रोहित शाह की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed