फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A pickup truck loaded with animals was caught after a chase

Ballia News: पीछा कर पशुओं से लदी पिकअप को पकड़ा

Tue, 22 Jul 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A pickup truck loaded with animals was caught after a chase
बलिया। यूपी-बिहार की सीमा पर नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गोलंबर पर रविवार की रात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पीछा कर पशुओं से लदी पिकअप को पकड़ा। वाहन में नौ पशु थे, चार की मौत हो चुकी थी। चालक व तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि भरौली गोलंबर पर चेकिंग की जा रही थी। अमाव की तरफ से पिकअप आती दिखाई दी। पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक तेजी से भरौली से गाजीपुर रोड पर भागने लगा। टीम ने चौकी क्षेत्र में मामूर पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस के पीछा करने पर उजियार घाट मार्ग पर पिकअप को छोड़क चालक और तस्कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो नौ पशु मिले। समें चार मर गए थे। पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया। गाड़ी मालिक व अज्ञात चालक व तस्कर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed