फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A multipurpose panchayat building will be built from 17.46 lakhs, the target met by the government

17.46 लाख से बनेगा एक बहुउद्देशीय पंचायत भवन, शासन से मिला लक्ष्य

Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
A multipurpose panchayat building will be built from 17.46 lakhs, the target met by the government
बलिया। जिले में एक बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन बनाने के लिए शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन ने इसके लिए 17.46 लाख की स्वीकृति दी है। एक गांव का चयन कर जमीन उपलब्धता के बाद निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में एक बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पंचायत सचिव के मिलने का स्थान निश्चित होगा तो शासन की योजनाओं के संचालन में कर्मियों के साथ ग्रामीणों को विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अधिकांश गांवों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन 126 गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इन गांवों में पंचायत भवन निर्माण नहीं हो सका है। अब अधिकारी एक गांव के चयन को लेकर जुटे हैं जहां बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया जा सके। गांव का चयन व जमीन उपलब्ध होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत को धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण के लिए 17.46 लाख स्वीकृत है। भवन में एक बैठक हॉल, दो कार्यालय कक्ष, कर्मी आवास, बरामदा व शौचालय आदि का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत है। जल्द ही गांव का चयन किया जाएगा। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed