फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A grand procession was taken out in the city on the occasion of Prakash Utsav

Ballia : प्रकाश उत्सव पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, दिखा आकर्षण

Sun, 05 Jan 2025 07:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 07:56 PM IST
सार

प्रकाश उत्सव पर्व के मद्देनजर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सिखजनों का करतब देख हर कोई उत्साह से भर गया। शोभा यात्रा में स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा था इसके साथ ही आगे आगे हाथी, घोड़े, ऊंट चल रहे थे।

विज्ञापन
A grand procession was taken out in the city on the occasion of Prakash Utsav
सड़क पर निकली शोभा यात्रा का आकर्षण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव पर्व पर रविवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा रोड स्थित गुरू दरबार से विराट शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा की अगुवाई महाराज के पंज प्यारे कर रहे थे। शोभा यात्रा में आगे-आगे हाथी, घोड़े, ऊंट चल रहे थे।

विज्ञापन


गुरू दरबार से निकाली गई शोभायात्रा कासिम बाजार चौराहा, टॉउनहाल, शिवमंगल सिंह चौराहा, स्टेशन रोड़, चौक, सिनेमा रोड, आदि स्थानों से होते हुए पुन: गुरू दरबार पहुंचकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में आगे चल रहे पंज प्यारों से पहले सिख समुदाय की महिलाएं अपने हाथों में झाडू लेकर मार्ग को साफ कर रही थीं।
विज्ञापन


इस दौरान पानी का छिड़काव एवं पुष्प वर्षा किया जा रहा था। साथ ही महिलाओं की मंडली शबद- कीर्तन करते हुए महिलाएं आगे-आगे चल रही थीं। वहीं नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर के बच्चें अपनी झांकी के साथ आगे-आगे चल रहे थे। कटिहार बिहार से आए गतका पार्टी के सदस्यों ने शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके द्वारा विविध तरह का करतब भी दिखाया जा रहा था। गतका पार्टी के करतब को देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध रहा। शोभा यात्रा के आगे विभिन्न प्रकार की झांकियां यात्रा को चार चांद लगा रही थी। नगर में निकाले गए शोभा यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा चल रहे पंज प्यारों को लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed