फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A five-year-old girl returning home from school was raped, a case was registered.

Ballia News: स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, केस

Tue, 14 Oct 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old girl returning home from school was raped, a case was registered.
चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक पांच वर्षीय मासूम के साथ एक वृद्ध ने गलत हरकत करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद पांच वर्षीय छात्रा अकेले घर लौट रही थी। उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसके पीछे चलना शुरू कर दिया। अपने घर के करीब बच्ची को अपने घर में खींच ले गया। बच्ची किसी तरह से उसकी गिरफ्त से बाहर निकल कर भागी। उसने पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की जानकारी डॉयल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जीयर राजभर (65) को गिरफ्तार कर लिया। मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। रिपोर्ट आने पर धारा बढ़ाई जाएगी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed