फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A fair is necessary to maintain people's faith and tradition towards Suresh Baba: Surendra Singh

सुदिष्ट बाबा के प्रति लोगों की आस्था और परंपरा कायम रखने को मेला जरूरी: सुरेंद्र सिंह

Sat, 19 Dec 2020 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
A fair is necessary to maintain people's faith and tradition towards Suresh Baba: Surendra Singh
बैरिया। धनुष यज्ञ मेले में लगने वाले पारंपरिक राजनीतिक मंच में प्रथम दिन शनिवार को भाजपा का मंच लगा। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेला देखने आए लोगों, संत सुदिष्ट बाबा समाधि पर बूढ़े, बुजुर्गों को दर्शन करने में सहायता की। इस बार किसी अन्य दल का मंच नहीं लगने की वजह से भाजपा के राजनीतिक मंच पर बेतहाशा भीड़ जुटी।
विज्ञापन

मंच से संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मेला नहीं लगने वाला था लेकिन जन आस्था और परंपरा को देखते हुए इस मेला को लगाने की व्यवस्था की गई। मेले में आने वाले सभी व्यापारियों, मेला प्रेमियों से अनुरोध है कि मेले में मर्यादा का पालन जरूर करें। जो भी कोविड-19 का प्रोटोकॉल है उसका शत-प्रतिशत पालन करने का प्रयास करें। कहा कि वर्तमान दौर में दिल्ली के इर्द-गिर्द किसान आंदोलन चल रहा है। सरकार ने तो किसानों के भले के लिए यह कानून बनाया है। इसके बावजूद विपक्षियों के बहकावे में आकर सीधे-सीधे किसान कानून वापसी की ही मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय मंत्रीगण यह बार-बार कह रहे हैं कि उस कानून में अगर कहीं से कुछ भी गड़बड़ी है तो बेशक बात कर लें उसमें संशोधन कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा न करके आंदोलनकारी किसान सीधे कानून वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मेले में जाकर विधायक ने सभी लोगों के साथ सब्जी-जलेबी का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed