फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A complaint has been lodged against the negligence of the Jal Nigam in the case of children getting electrocuted.

Ballia News: बच्चों के करंट से झुलसने के मामले में जल निगम की लापरवाही, दी गई तहरीर

Tue, 14 Oct 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A complaint has been lodged against the negligence of the Jal Nigam in the case of children getting electrocuted.
बेल्थरारोड। प्राथमिक विद्यालय चक इमिलिया के बाहर शनिवार को करंट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलस गए थे। इस मामले में विभागीय जांच के दौरान उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

जल निगम की टीम ने विद्युत विभाग को सूचना दिए बगैर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया था। खोदाई के दौरान बिजली के खंभे की लाइन काटकर नीचे रख दी गई थी। इस दौरान तार में करंट प्रवाह चालू रहने के कारण यह हादसा हुआ। इस मामले में विद्युत अवर अभियंता रामविलास खरवार ने उभांव पुलिस को तहरीर देकर जल निगम (नगरीय) के संबंधित कर्मियों व ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। झुलसे बच्चों में दीपांशु व विवेक चचेरे भाई शामिल है। फिलहाल दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल निगम ने कार्य शुरू करने के पूर्व विद्युत विभाग को सूचित किया होता तो यह हादसा नहीं होता। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed