फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A check of Rs 13.88 lakh was given to the beneficiaries of Bal Shramik Vidya Yojana

Ballia News: बाल श्रमिक विद्या योजना के लाभार्थियों को 13.88 लाख का चेक दिया गया

Fri, 28 Mar 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A check of Rs 13.88 lakh was given to the beneficiaries of Bal Shramik Vidya Yojana
बलिया। राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की।
विज्ञापन

श्रम विभाग के नया सवेरा योजना के अंतर्गत संचालित बाल श्रमिक विद्या योजना के लाभार्थियों को 13.88 लाख स्वीकृकि का प्रमाण-पत्र वितरित किया। धनराशि खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना के पांच लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र तथा 12 दिव्यांचोंजनों को सहायक उपकरण एवं ट्राइसाइकिल भी वितरित की।
विज्ञापन

खादी ग्राम उद्योग बोर्ड से संचालित नि:शुल्क पॉप कॉर्न मेकिंग मशीन वितरण योजना के अंतर्गत लाभार्थी विजय कुमार को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन दी। पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। गौरी भइया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टेबलेट तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। नवचयनित 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र तथा सीएम युवा उद्यमी योजना के 26 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत-पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में नामांकित छात्रों को स्वीकृत-पत्र तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 11 लाभार्थियों को लोहार ट्रेड का टूल किट प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थी बच्चों को स्वीकृत प्रमाण-पत्र तथा स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थी बच्चों को स्वीकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इससे पहले जनपदीय विकास मेला के तीसरे दिन का शुभारंभ किया। बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।
आज का कार्यक्रम हस्तशिल्प एवं ओडीओपी थीम पर आधारित था। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश थे।
दानिश आजाद अंसारी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 वर्षों में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के लाभान्वित किया जा रहा है।

आज उत्तर प्रदेश, विकास, उन्नति, समृद्धि और विश्वास का प्रदेश दिखता है। ग्रीनफील्ड हाई-वे का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जनपद में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed