फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A case has been filed against two people, including a doctor, for negligence in the treatment of a constable.

Ballia News: आरक्षी के इलाज में लापरवाही पर डॉक्टर सहित दो पर केस दर्ज

Tue, 30 Sep 2025 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed against two people, including a doctor, for negligence in the treatment of a constable.
बलिया। दुबहड़ थाने पर तैनात आरक्षी अभय पटेल की तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। मंगलवार को पहुंचे परिजनों ने स्टेशन टाउन हाल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर आकाश सिंह व स्वास्थ्यकर्मी पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने दोनों पर मुकदमा दर्ज करने की जानकारी दी। दो घंटे बाद चार बजे से पोस्टमार्टम शुरू हुआ।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि टाइफाइड के कारण तबीयत ज्यादा खराब होनेे पर अभय को ओक्डेनगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर व कंपाउंडर ने लापरवाही बरती। इसके कारण अभय की हालत बिगड़ने से वहीं मौत हो गई। अस्पताल में लगे सीसी कैमरे के डीवीआर को कर्मचारियों ने गायब कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद अभय का शव पुलिस लाइन में गया। वहां एसपी ओमवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी। उसके पश्चात शव पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। परिजनों ने बताया कि अगले माह अभय की शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। इस बाबत कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि अभय के परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर सहित दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अभय प्रताप वर्ष 2021 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे

दुबहर थाने में तैनात सिपाही अभय पटेल की उपचार के दौरान सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना पर एएसपी कृपाशंकर, सीओ उस्मान, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी आदि अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि अभय की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। स्थानीय चिकित्सक से इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए। हालत में सुधार न होने पर साथी जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मिलनसार और व्यवहार कुशल अभय प्रताप वर्ष 2021 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। पहली पोस्टिंग बलिया कोतवाली अंतर्गत ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में हुई थी। 23 अप्रैल 2025 को दुबहड़ थाने पर तैनाती हुई। 24 से 27 सितंबर तक वह तीन दिन के अवकाश पर घर गए थे। छुट्टी से लौटने के बाद 29 सितंबर की शाम को तबीयत बिगड़ गई। मूल रूप से प्रतापगढ़ के ग्राम पट्टी निवासी अभय प्रताप पटेल टाइफाइड से पीड़ित थे। पोस्टमार्टम के बाद बलिया शव उनके पैतृक आवास प्रतापगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed