फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A bridge will be constructed over the Kathal Nala (drain) in front of the Chhodhar Dalit settlement at a cost of 2.77 crore.

Ballia News: 2.77 करोड़ से छोड़हर दलित बस्ती के सामने कटहल नाले पर बनेगा पुल

Fri, 17 Jul 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be constructed over the Kathal Nala (drain) in front of the Chhodhar Dalit settlement at a cost of 2.77 crore.
छोड़हर गांव के समीप कटहल नाला पर निर्माणाधीन पुल।संवाद
बलिया। हनुमानगंज से शंकरपुर जाने वाले मार्ग से छोड़हर गांव की दलित बस्ती के जुड़ने से लगभग आठ गांव के लोगों का आवागमन सुगम होगा। वहीं, कटहल नाले पर पुल बनने जाने से क्षेत्र में नए विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए कटहल नाले पर पुल पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। काश्तकारों से छोड़हर गांव साइड में भूमि खरीदने की पहल भी तेज हो गई है। इस स्थल पर दशकों पूर्व मार्ग निर्माण के लिए पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय ने सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने पुल का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। लेकिन किन्हीं कारणवश कार्य आगे नहीं बढ़ सका था।
विज्ञापन

पुराना पुल वाले स्थल पर ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शासन ने इस परियोजना के लिए 2.77 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है।
वहीं, छोड़हर गांव साइड में मार्ग न होने के कारण काश्तकारों से भूमि खरीद कर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 65 लाख रुपये जारी हुआ है। इस धनराशि से काश्तकारों से मार्ग के लिए भूमि खरीदी जाएगी। कटहल नाले पर 20 मीटर पुल का निर्माण होगा। वहीं, छोड़हर गांव क्षेत्र में 7.50 मीटर की सड़क बनाई जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। परिखरा, गोठहुली से मार्ग आकर जीराबस्ती कटहल नाले के पास आकर समाप्त हो जाता था, जिससे इस मार्ग का उपयोग नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल व छोड़हर साइड में मार्ग बनकर हनुमानगंज-शंकरपुर मार्ग में मिल जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, आवागमन भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed