फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A block of fire station under construction completed, will be operational soon

Ballia News: निर्माणाधीन फायर स्टेशन के ए ब्लॉक का कार्य पूरा, जल्द होगा संचालन

Wed, 31 Jan 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
A block of fire station under construction completed, will be operational soon
पूर। सिकंदरपुर तहसील के गौरामदनपुर में निर्माणाधीन फायर स्टेशन के ए ब्लॉक का कार्य पूरा हो गया है। नए ठेकेदार के कार्य तेज किए जाने के बाद निर्माण अंतिम चरण में है। अन्य ब्लॉकों का भी काम तेजी से चल रहा है। फायर स्टेशन का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में अगलगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गौरामदनपुरा गांव में मार्च 2019 में 873.71 लाख रुपये की लागत से फायर स्टेशन की स्थापना को मंजूरी दी गई थी। 10 लाख रुपये कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निर्माण निगम को अवमुक्त कर दिया था। जमीन को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते कुछ महीनों तक कार्य शुरू नहीं हो सका। जमीन की समस्या हल हुई तो 21 जून 2021 को आधारशिला रखी गई। कार्य शुरू हो गया। वित्तीय वर्ष 2021 में पूर्व की बजट को संशोधित करते हुए पुनरक्षित लागत 933.60 लाख कर दी गई। 5.76 करोड़ अवमुक्त किए गए। इसके बाद भी कार्य कच्छप गति से चलता रहा। शिलान्यास के समय आश्वस्त किया गया था कि कि दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सका। एकईल गांव निवासी राज्य युवा कल्याण परिषद के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने शासन स्तर पर इसकी शिकायत की। फानन में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्यदाई संस्था ने दूसरे ठेकेदार के माध्यम से कार्य शुरू कराया। नए ठेकेदार के कार्य तेज किए जाने के बाद ए ब्लॉक का निर्माण अंतिम चरण में है। अन्य ब्लॉकों का भी काम तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निर्माण निगम के जनरल मैनेजर संजीव सक्सेना ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। तय समयसीमा पर कार्य पूर्ण न होने को लेकर संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। ठेकेदार ने इस वर्ष मई से जून तक की मोहलत ली गई है। जून तक फायर स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण कर फायर स्टेशन को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed