{"_id":"57-87445","slug":"Ballia-87445-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारद की सलामी लेकर किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारद की सलामी लेकर किया अभ्यास
Ballia
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में तैयारियों को अंमित रूप दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की परेड भी अंतिम दौर में पहुंच गई। गुरुवार को ग्रैंड रिहर्सल के मौके पर डमी मुख्य अतिथि ने सशस्त्र गारद की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा टुकड़ियां एनसीसी के जवान साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चले।
ग्रैड रिहर्सल की तैयारी के बाद डमी मुख्य अतिथि व रिटायर्ड प्रतिसार निरीक्षक भीमनाथ राय ने सशस्त्र गारद की सलामी ली। इस दौरान आठ सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर परेड को जीवंत रूप प्रस्तुत किया। परेड के अंतिम रिहर्सल के समय सबसे आगे आर्म्स पुलिस की टुकड़ी, नागरिक पुलिस की तीन टोलियां, पुलिस कार्यालय एवं एसपीओ कार्यालय की एक टुकड़ी, महिला पुलिस के साथ ही एनसीसी बटालियन की गर्ल्स कैडेट एवं व्वायस कैडेटों की दो टुकड़ी कदम से कदम मिलाते हुए चल रही थी। इस के बाद पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह के साथ डमी मुख्य अतिथि ने विभिन्न टुकड़ियों का विधिवत निरीक्षण किया। इसके बाद बाइक दस्ता एवं बज्र वाहन, वायरलेस, फायर सर्विस के ह्यूमन ट्रैफकिंग की वाहन झांकी में शामिल की गई हैं। विभिन्न टुकड़ियों के कमांडरों का नेतृत्व सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह मुख्य कमांडर के रूप में कर रहे थे। परेड को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर आलोक जायसवाल, सीओ बांसडीह आरडी चौरसिया, सीओ रसड़ा बृजेश कुमार सिंह, सीओ बैरिया विनय चंद्रा, प्रतिसार निरीक्षक खिचड़ू राम सहित समस्त थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।