{"_id":"57-84637","slug":"Ballia-84637-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अंतरजनपदीय बदमाश धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अंतरजनपदीय बदमाश धराए
Ballia
Updated Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। तीन अंतरजनपदीय बदमाश को पुलिस ने बुधवार को नगरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो तीनों अपराधी जिले के एकवारी, सवंरूपुर, सुरेमनपुर प्लेटफार्म नंबर-एक और रामध्यान इंटर कालेज के पास से सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट मामले में शामिल हैं। इनके पास लूट के जेवरात, सामान, पैसा, चोरी की गाड़ी, मोबाइल और अवैध शस्त्र आदि बरामद हुआ है।
जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध को रोकने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नगर क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकरी सदर आलोक जायसवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को करीब ढाई बजे नगरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित दादा चट्टी से करीब 500 मीटर दूरी पर पुलिस और बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हियाछपरा निवासी सुभाष सिंह के पुत्र अमरजीत सिंह उर्फ अमित, गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोडऊर निवासी गंगाधर पांडेय के पुत्र बदरीश पांडेय व सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर निवासी गिरिजा शंकर के पुत्र छोटू चौबे उर्फ शशि प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक बाइक, दो पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन, कारतूस का दो खोखा, सात मोबाइल सेट, सात सिम, एक बैटरी, दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक नंबर प्लेट, एक चाकू और 49 हजार पांच सौ रुपये के संग जेवरात में चांदी का पायल, बिछुआ, सिकड़ी, कनफूल, सिक्के, बाट-माप यंत्र के साथ ही करीब एक लाख के स्वर्ण आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस की इस सफलता पर डीआईजी ने बदमाशाें के गिरफ्तारी में शामिल टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही एसपी ओंकार सिंह ने भी अपनी तरफ से पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नगरा थानाध्यक्ष अनिल सिंह, नरहीं थानाध्यक्ष शोभनाथ यादव, फेफना थानाध्यक्ष अभय सिंह, गड़वार थानाध्यक्ष रामाश्रय भारती, एसओजी प्रभारी डीके चौधरी मय हमराही सहित कांस्टेबिल मनोज सिंह यादव, रणविजय राय, बृजमोहन सिंह, अरुण यादव व अतुल सिंह शामिल रहे।