फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फिर हुआ 49 हजार का गबन

फिर हुआ 49 हजार का गबन

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर। शिक्षा क्षेत्र रेवती के अंतर्गत एक और एक प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में एक लाख 49 हजार 175 रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी रेवती भवन प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी है कि गबन का पैसा विद्यालय के खाते में जमा कर दें। अन्यथा एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र रेवती के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोपाल नगर नं. एक पर एक लाख 14 हजार रुपये के गबन का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि प्राथमिक विद्यालय मून छपरा में एक लाख 49 हजार 175 रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आ गया। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर ने प्राथमिक विद्यालय मून छपरा के भवन प्रभारी नदीम अहमद को नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया है कि 150 मीटर चहारदीवारी का एक लाख 65 हजार 750 रुपये की धनराशि दी गई थी। जिसमें 15 मीटर चहारदीवारी बनाकर 16 हजार 575 रुपये ही खर्च किया गया है। एक लाख 49 हजार 175 रुपये शिक्षा विभाग का धन गबन किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि गबन की गई धनराशि विद्यालय के खाते में तत्काल जमा करें। अन्यथा की स्थिति में थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed