{"_id":"57-81019","slug":"Ballia-81019-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों का मांगों के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों का मांगों के लिए धरना
Ballia
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया (ब्यूरो)। जिले के वित्त विहीन शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में सपा ने अपने घोषणा पत्र में वित्त विहीन शिक्षकों के लिए तमाम लुभावने वायदे किए। लेकिन सपा की सरकार बनते ही इस पर अमल नहीं किया गया। वित्त विहीन शिक्षकों का दोहन आज भी जारी है। ऐसे में हमें एकजुट होकर आरपार की जंग छेड़ने की जरुरत है। जिआरत हुसेन ने कहा कि सपा वित्त विहीन शिक्षकों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। चेताया कि अगर हमारी मांगों पर अमल नहीं किया गया आगे की रणनीति बनाकर संघर्ष करेंगे।