फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पटाखा दुकानदारों को पीटा

पटाखा दुकानदारों को पीटा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। नगर के रामलीला मैदान में पटाखा दुकानदारों पर सोमवार को खाकी वर्दीधारी कहर बनकर टूटे। इस दौरान पुलिस वालों ने दर्जनों दुकानदारों की पिटाई कर दी। इसके विरोध में गुस्साए दुकानदारों ने एक घंटे तक पटाखा बाजार बंद कर दिया। बाद में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचे और लोगों से बातचीत कर दुकानें खुलवाई। सायंकाल स्थिति किसी तरह सामान्य हुई। चरचा है कि प्रतिवर्ष पटाखा बाजार से पुलिस पटाखों की वसूली करती है, इस बार दुकानदारों ने उन्हें कुछ भी देने से मना कर दिया तो पुलिस ने यह कार्रवाई कर दी। यहां तक कि शहर कोतवाल ने भी दुकानदारों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर रामलीला ग्राउंड में अस्थायी लाइसेंस लेने के बाद 60 दुकानदारों ने दुकानें लगाई हैं। इस बार जहां महंगाई के चलते पटाखा दुकानदार बिक्री न होने से चिंतित व डरे सहमे हैं। पुलिस महकमे की वसूली घाटे में चल रही है। दुकानदारों की माने तो इलाके के चौकी प्रभारी अपने मातहत के साथ मेले में पहुंचे और पटाखा व्यवसायियों के लाइसेंस की जमकर छानबीन की, लेकिन किसी ने उन्हें तरजीह नहीं दी। जिस पर वे भड़क गए और हमराही पुलिस कर्मियों से कहा कि जमकर चेकिंग करो। इस दौरान हरकत में आए पुलिस कर्मियों ने जमकर तांडव मचाया। एक-एक दुकानदारों की चेकिंग करने के बाद लाइसेंसधारी के अलावा दुकान पर पटाखा बेच रहे दुकानदारों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस कर्मियों ने सभी दुकानदारों के पटाखा लाइसेंस की चेकिंग की और कहा कि एक दुकान पर केवल एक आदमी भी मौजूद रहेगा। पुलिस के इस फरमान के बाद दुकानदार आक्रोशित हो उठे। दुकानदारों ने अपने दुकान बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस महकमे के आला अफसरों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे शहर कोतवाल अजय राय एवं नपा चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने किसी तरह से दुकान खोलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed