{"_id":"57-80498","slug":"Ballia-80498-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथियों और कलाकारों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथियों और कलाकारों को किया गया सम्मानित
Ballia
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर। गड़हा महोत्सव में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न तथा मोमेंटो से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सांसद नीरज शेखर, सूर्य प्रताप शाही, बिहार के जनता दल यू के विधायक सुनील पांडेय, एमएलसी हुलास पांडेय, जनता दल यू के उपाध्यक्ष आमोद राय, चौंसा मंडल की ब्लाक प्रमुख सुनीता राय, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, कांग्रेस के राजीव उपाध्याय, गाजीपुर जिले के रेवतीपुर के ब्लाक से अजय यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि नागा यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, भरत सिंह भारती, ऊषा प्लस डिटर्जेंट के प्रोपराइटर सत्येंद्र बहादुर सिंह, फिल्म निर्माता अशोक घायल, गायक मुन्ना सिंह, मालिनी अवस्थी, राकेश मिश्रा, अजीत आनंद, कमल वास कुंवर सहित अन्य कलाकारों व संचालक जय प्रकाश जिद्दी व रवि रंजन रहे। उधर संकल्प संस्था की ओर से गायक गोपाल राय को सांसद नीरज शेखर, विधायक सुनील पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन