फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अश्लीलता को आयोजक जिम्मेदार

अश्लीलता को आयोजक जिम्मेदार

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। गड़हा महोत्सव में शिरकत करने आईं मालिनी अवस्थी जनता के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि भोजपुरी में अश्लीलता के लिए आयोजक व कैसेट मालिक जिम्मेदार हैं। शनिवार की रात मालिनी के पहुंचते ही गड़हा महोत्सव के अध्यक्ष व सचिव विजेंद्र राय खुद कहार बन मालिनी अवस्थी की डोली को मंच तक लेकर पहुंचाए। मालिनी के मंच पर पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए श्रोता भ्रम में पड़ गए कि डोली से कौन आया है।
विज्ञापन

डोली से निकलते ही मालिनी ने श्रोताओं को अपनी आवाज से परिचय कराया। ‘सुनी लीं अरजिया ऐ छठी मइया...’ से अपने गायन का शुभारंभ किया। अपने लोकप्रिय गीत ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...।’, ‘सइयां मिलल लरिकइयां मैं क्या करूं...’ ‘छोटका बलम बड़ा निक लागेगा..।’ के साथ ही डांस कर श्रोताओं को झूमने के लिए बाध्य कर दिया। मालिनी को गड़हा मंच से 2012 के भोजपुरी की स्वर कोकिला सम्मान से सम्मानित किया गया। कहा कि कई बार से गड़हा महोत्सव में आने के लिए गोपाल राय से निमंत्रण मिल रहा था, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ पा रही थी। उन्होंने भोजपुरी की अश्लीलता के लिए सबसे पहले कार्यक्रम के आयोजक उसके बाद कलाकारों तथा अंत में गीत-संगीत की कैसेट तैयार करने वाली कमर्शियल कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया। मालिनी अवस्थी ने कहा कि खाटी माटी की गीत पसंद करती हूं और हर एक कलाकारों को सभी मंचों पर जाना चाहिए, क्योंकि मंच कलाकार से बड़ा होता है। मालिनी ने महोत्सव को भोजपुरी लोकगीत गायकों का महाकुंभ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed