फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बच्चों ने राम जैसा बनने का लिया संकल्प

बच्चों ने राम जैसा बनने का लिया संकल्प

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा लक्ष्मण और परशुराम संवाद की प्रस्तुति की गई। रामलीला को देख बच्चों ने राम जैसा चरित्रवान बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकारों ने लक्ष्मण और परशुराम संवाद के वक्त मंचन के दौरान मिथिला में राम द्वारा धनुष तोड़ते ही परशुराम क्रोधित होकर सभा में पहुंचते हैं और सभा में पूछते हैं कि शिव का धनुष किसने तोड़ा। इतना सुन लक्ष्मण भी क्रोधित होकर अपने स्थान से उठ खड़े होते हैं। दोनों के बीच जमकर संवाद होता है और एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाता है। इसके बाद प्रभु श्रीराम विनम्र भाव से परशुराम को प्रणाम करते हुए कहते हैं कि प्रभु मैंने धनुष तोड़ा है। इतना सुन परशुराम समझ जाते है कि विष्णु का धरती पर अवतार हो गया है। श्रीराम को प्रणाम कर वापस चले जाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या नम्रता पांडेय ने बताया कि बच्चों को रामलीला दिखाने का उद्देश्य गौरवशाली धर्म, संस्कृति और इतिहास को जाने और प्रभु श्रीराम के जैसा चरित्रवान बनें। रामलीला मंचन में जगेश्वर प्रसाद, भोला पाठक, सुनील, हरेराम, लल्लू, जितेंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed