{"_id":"57-77279","slug":"Ballia-77279-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबालक बाबा सेतु निर्माण के लिए दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबालक बाबा सेतु निर्माण के लिए दिया धरना
Ballia
Updated Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर। दियरांचलवासियों ने क्षतिग्रस्त राम बालक बाबा का एप्रोच को बनाने की मांग को लेकर सोमवार को राम बालक बाबा आश्रम के सामने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया ने लोगों को समझाकर धरना को समाप्त कराया।
दियरांचल के मानगढ़, गोपाल नगर, शिवाल मठिया, वशिष्ठ नगर आदि गांव के 50 हजार ग्रामीणों का एकमात्र मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त राम बालक बाबा सेतु है। लेकिन कई वर्षों से क्षतिग्रस्त एप्रोच पर बार-बार मिट्टी भरने के बाद हर पांचवें दिन घाघरा के पानी से कट जा रहा है। कई बार दियरांचलवासी इसके लिए धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। पुन: सोमवार को दियरांचल के छात्र नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में दियरांचलवासी राम बालक आश्रम के पास धरना- प्रदर्शन किया। साथ ही शासन-प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। चाई छपरा के प्रधान हरेराम यादव ने पहुंचे एसडीएम शीतला प्रसाद यादव से कहा कि आखिर स्थायी समाधान कब तक होगा और कब तक इसके लिए जूझना पड़ेगा। एसडीएम ने मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता को तत्काल निर्माण कराने का आदेश दिया।