फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हड़तालः बैंकों में कामकाज ठप

हड़तालः बैंकों में कामकाज ठप

Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों ने दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जमकर विरोध जताया। जनपद की सभी बैंक शाखाओं पर तालाबंदी रही। इसके चलते पूरे दिन बैंकों में कामकाज ठप रहे। उपभोक्ताओं की भी फजीहत हुई। बैंक कर्मियों ने कामकाज ठप कर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जनपद के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों ने अपने बैंकों का ताला बंद रख बैंकिंग कार्य का बहिष्कार किया। हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने आउट सोर्सिंग बंद करने, बैंकिंग क्षेत्र में तथाकथित सुधार बंद करने, खंडेलवाल कमेटी की सिफारिशों को एकतरफा लागू करने से रोकने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने, अधिकारियों को कार्य करने के घंटों का निर्धारण, कार्मिक मामलों में एकतरफा हस्तक्षेप बंद करने की मांग की। साथ ही बैंक कर्मियों ने पेंशन में सुधार एवं ग्रामीण शाखाओं की बंदी रोकने आदि की भी मांग की। इस दौरान नगर सहित ग्राम्यांचलों के बैंकों के मुख्य गेट पर भी ताले लटकते रहे। कर्मियों ने संबंधित शाखाआें के समक्ष सभा कर नारेबाजी भी की। सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए फोरम के संयोजक केएन उपाध्याय ने प्रबंधतंत्र को आगाह किया कि अभी तो सिर्फ दो दिन की हड़ताल की गई है, यदि मांगों को नहीं माना गया और बैंकिंग एक्ट में सुधार के लिए बिल पर जोर दिया गया तो अल्पकालिक नोटिस पर सभी शाखाओं में ताले लटके नजर आएंगे। उन्होंने 23 अगस्त के हड़ताल को भी जोरदार समर्थन देेने की अपील की। इस मौके पर शंभू सिंह, प्रकाश चंद्र सिन्हा, अरविंद शर्मा, एसके राय, दिवाकर दुबे, केशव दास, एमए सिद्दकी, सुमंत सिंह, पीके पांडेय, जवाहर लाल पाठक, भरत प्रसाद, सीएम गुप्ता, राकेश, गंगा प्रसाद, श्याम बिहारी, विनोद शर्मा, सुभाष चंद्र यादव, राजकुमार, वाईके सिंह, गर्जन राम, गोपाल, केपी तिवारी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed