{"_id":"66584","slug":"Ballia-66584-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बालिका को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बालिका को कुचला, मौत
Ballia
Updated Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। रसड़ा-नगरा मार्ग पर शनिवार की दोपहर रोडवेज बस ने एक छह वर्षीय बालिका को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। हादसे के बाद बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बालिका की मां का रोते-रोते बुरा हाल है।
क्षेत्र के सिसवारकला निवासी अजीत कुमार पांडेय की स्थानीय चट्टी पर कंप्यूटर की दुकान है। घर से छह साल की बेटी दिव्या दुकान पर आई थी। वह अपने पिता से पैसा लेकर दुकान से बिस्कुट खरीदने जा रही थी। इसी बीच रसड़ा की तरफ से तीव्र गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। जिससे मासूम बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पीएम के लिए बलिया भेज दिया। घटना के बाद रोडवेज के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिसवारकला गांव निवासी अजीत कुमार पांडेय की बेटी दिव्या की मौत की खबर जैसे की गांव में पहुंची। सैकड़ों लोग घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। गांव में सियापा पसर गया। दिव्या की मां और परिजनों को रोते-रोते बुरा हाल था। दिव्या नर्सरी की छात्रा थी। वह गांव के ही एक विद्यालय में पढ़ती थी।