Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एबीएसए की जांच में विद्यालय बंद मिला

एबीएसए की जांच में विद्यालय बंद मिला

Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुरकोड़रहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुरलीछपरा पर शुक्रवार को एबीएसए अचानक पहुंच गए। वहां विद्यालय बंद देख वह भड़क उठे। विद्यालय में किसी के भी उपस्थित न होने पर एबीएसए ने जांच रिपोर्ट की प्रतिलिपि चौकीदार को रिसीव कराया। साथ ही विद्यालय बंद होने को लेकर वार्डेन से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के शुकरौली निवासी शिव कुमार यादव ने बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी को गत दिनों शिकायती पत्र देकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुरलीछपरा में गड़बड़ी की शिकायत की थी। पत्र में छात्राओं को शौच के लिए कैंपस से बाहर भेजना, दवा के नाम पर पैसे वसलूना तथा कम उपस्थिति के बावजूद शत-प्रतिशत उपस्थिति दिखाना और दैनिक खरीदारी में लूट-खसोट समेत अन्य कई बिंदूओं पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते शिक्षा सचिव को जांच का निर्देश दिया। दी। शिक्षा सचिव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया को मामले के जांच का आदेश दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुरलीछपरा की शिकायत की जांच हनुमानगंज के एबीएसए रविशंकर यादव को दिया। वह शुक्रवार को जांच करने पहुंचे तो विद्यालय बंद देख भड़क गए। वहां मौजूद चौकीदार को जांच कापी की प्रतिलिपि को रिसीव कराते हुए वार्डेन से एक सप्ताह के अंदर विद्यालय बंद होने और जांच के बारे स्पष्टीकरण देने को कहा। इस बाबत रविशंकर यादव ने बताया कि विद्यालय बंद होना गंभीर बात है। अनुपस्थित लोगों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विद्यालय के खिलाफ शिकायत का एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो मान लिया जाएगा कि शिकायत सही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed