फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कलह से ऊबकर विवाहिता ने लगा ली फांसी

कलह से ऊबकर विवाहिता ने लगा ली फांसी

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बैरिया (संवाददाता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी मंजू देवी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के सभी लोग विभिन्न कार्यों से बाहर गए थे। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो उसे फांसी के फंदे पर लटकते देखकर दंग रह गए। फंदे से नीचे उतारा तो उसकी सांस चल रही थी। आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बैरिया पुलिस को इसकी जानकारी मंजू के मायके वालों ने गुरुवार को दी। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मंजू देवी (25) की शादी क्षेत्र के सोनबरसा निवासी मुन्ना यादव से कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के उपरांत सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। इस दौरान मंजू ने एक बच्चे को जन्म दिया, जो एक साल हो चुका है। मंजू कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थी। बुधवार को जब सभी लोग घर से बाहर अपने कार्यों से चले गए तो मंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों के घर वापस लौटने पर हुई। उस समय उसे फंदे से उतारा गया तो सांस चल रही थी। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। पड़ोसियों के मुताबिक मंजू ने यह कदम घरेलू कलह से ऊबकर उठाया है। गुरुवार को पड़ोसियों के माध्यम से इसकी जानकारी मंजू के मायके वालों को हुई। उन लोगों ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी। इस संबंध में बैरिया थानाध्यक्ष ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed