फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सशक्त आंदोलन से ही मां गंगा की होगी रक्ष्ाा

सशक्त आंदोलन से ही मां गंगा की होगी रक्ष्ाा

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। गंगा की आजादी छीनने के लिए केंद्र में सत्तासीन रही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जिम्मेदार हैं। देश में मुक्त गंगा के लिए जनांदोलन छिड़ चुका है, जिसे लोकपाल कानून की तरह राजनीतिक चश्मे से देखा गया तो भगवती मां गंगा के साथ गहरा अन्याय होगा। यह टिप्पणी सोमवार को गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने भाजपा नेत्री उमा भारती द्वारा वाराणसी में प्रो. जीडी अग्रवाल से मिलने के उपरांत गंगा की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने की बात पर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा की असली दुश्मन टेहरी जल विद्युत परियोजना ही है, जिसे कांग्रेस की सरकार ने स्वीकृति दी तथा भाजपा ने भी बिना सोचे समझे पूरा होने का मौका दिया। कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश में गंगा का पानी सूखने से होने वाली भारी तबाही से सतर्क करेगा। उन्होंने कहा कि मां गंगा अब मात्र अभियान से नहीं बल्कि सशक्त आंदोलन से ही बच पाएंगी। इसके लिए लोगों को एक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed