फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दौड़ में राहुल और न्योदिता रही अव्वल

दौड़ में राहुल और न्योदिता रही अव्वल

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। विश्व विकलांगता दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मिड्ढा के प्रांगण में बुधवार को जनपद स्तरीय सांस्कृतिक, खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ में राहुल और न्योदिता अव्वल रहे। इस दौरान मूकबधिर, नेत्रहीन छात्र-छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के खंड शिक्षाधिकारी हेमंत मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान नेत्रहीन बच्चों ने सरस्वती वंदना गाकर दर्शकों को भक्तिरस में गोता लगवाया। इसके बाद स्वागत गीत, लोकगीत प्रस्तुत किए गए। खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जूनियर वर्ग के 40 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, नसीम द्वितीय एवं अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में न्योदिता प्रथम, पिंकी यादव द्वितीय और पूजा यादव तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में पवन प्रथम, प्रदीप द्वितीय व पंचदेव तृतीय तथा बालिका वर्ग में पूजा प्रथम, अनिता द्वितीय व रवीना तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में मिड्ढा-बी ने मिड्ढा-ए टीम को 26-11 से पराजित किया। खो-खो में मिड्ढा-बी ने मिड्ढा-ए टीम को रोमांचक मैच में 10-9 से पराजित किया। कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में अमित तथा बालिका वर्ग में भूमिका प्रथम स्थान पर रही। वहीं सुलेख प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में अनूप यादव प्रथम, रमेश यादव द्वितीय, लालबाबू पाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पिंकी यादव प्रथम, बिंदू कुमार द्वितीय व न्योदिता तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में सुलेख प्रतियोगिता में प्रदीप यादव, रियाज शेख व अजय निषाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रेशमी प्रथम, रवीना द्वितीय व सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित ओपी सिंह, एबीएसए बैरिया जयकुमार, नगर शिक्षाधिकारी उत्तम सिंह, जिला समन्वयक एमडीएम अजीत पाठक, जिला समन्वयक निर्माण सत्येंद्र राय, विनोद कुमार सिंह, रुद्र प्रकाश तिवारी, देवकुमार यादव, विनोद कुमार, सेतु नाथ, सुश्री कनक चक्रधर, ग्राम प्रधान तेज बहादुर, प्रधानाध्यापक रफीउद्दीन अंसारी, एनपीआरसी अली अख्तर, प्रधानाध्यापिका शीला शर्मा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed