फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गंगा-सरयू संगम पर जुटे लाखों श्रद्धालु

गंगा-सरयू संगम पर जुटे लाखों श्रद्धालु

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर बुधवार को भृगुनगरी में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर स्नान और दान पुण्य का महत्व इतना है कि इसे बलिया का महाकुंभ बोला जाता है। सुदूर क्षेत्रों से आए स्नानर्थियों का जमावड़ा बुधवार को सुबह से ही नगर में लगना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया लोग घाटों की ओर कू च करते गए। देर रात तक हजारों श्रद्धालु गंगा और सरयू के संगम तट पर पहुंच चुके थे। भीड़ की वजह से पूरे शहर में जाम की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन रविवार को गंगा-सरयू के संगम तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बुधवार को तड़के से ही दिखने लगी। शाम होते होते पूरा नगर स्नानर्थियों से पट गया। बलिया तक आने वाली ट्रेनों एवं बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। उधर कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर मीना बाजार की दुकानें सजायी जा रही थीं। वहीं जिला प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर चौकस दिखा। भृगु क्षेत्र में स्नान करने वाले लाखों श्रद्धालु देर शाम तक नदी के तट पर पहुंच गए थे। मेलार्थियों की भीड़ को देखते हुए आला अफसरों ने जवानों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। हालांकि देररात से ही पुलिस पीएसी होमगार्ड से लेकर सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। स्नानर्थियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिला मुख्यालय से लेकर शिवरामपुर नदी घाट तक रास्ते में जाम इस कदर बढ़ गया था कि पूरा मार्ग रेंगता नजर आया। घाट पर गंगा आरती के कारण शाम से आला अफसर, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि नदी तट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed