फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार

प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। प्राथमिक शिक्षक संघ की शनिवार को जापलिनगंज अध्यापक भवन पर बैठक हुई। संघ ने आरोप लगाया कि शिक्षामित्रों के समायोजन में अदला-बदली और भेदभाव किया गया है। जिस ब्लाक से शिक्षामित्र हटाए गए हैं, उसी ब्लाक में बहुत से शिक्षकों को वहीं तैनाती की गई है। ओबीसी पुरुष वर्ग में वरिष्ठता क्रम में सबसे ऊपर के व्यक्ति को 28 किमी दूर समायोजित किया गया है। जबकि एक ही विद्यालय पर तीन-तीन शिक्षकों का समायोजन किया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकांश पुरूष शिक्षकों को शासनादेश का हवाला दिखाते हुए अन्यत्र ब्लाक में भेजा गया है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। ब्लाक में स्थान रिक्त होने के बाद भी शिक्षकों को दूसरे विकास खंड में भेजा गया है। जबकि अन्य ब्लाक से शिक्षक लाकर भरा गया है। संघ ने ऐसे शिक्षकों से अपना लिखित प्रत्यावेदन संघ को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। मनियर ब्लाक अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि ज्यादातर शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघ संकल्पित है। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक संघ वार्ता, धरना, हड़ताल और जरूरत पड़ने पर जनपद के विद्यालयों को बंद कर संघर्ष करने को तैयार हैं। शिक्षक नेताओं ने नवागत बेसिक शिक्षाधिकारी के प्रयासों की सराहना की। बैठक में सुनील सिंह, सुशील कुमार, अशोक कुमार यादव, अजय किशोर सिंह, जुबेर अहमद, अजय मिश्र, जयशंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed