{"_id":"57-136653","slug":"Ballia-136653-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 62 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 62 पकड़े गए
Ballia
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। रेलवे मजिस्ट्रेट पीएन पांडेय के नेतृत्व में बलिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग टीम ने शनिवार को कैंप कोर के दौरान करीब एक दर्जन अप व डाउन ट्रेनों में सघन जांच की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने 62 यात्रियों को नियम विरुद्ध यात्रा करते हुए पकड़ लिया। जिनसे 60 लोगों से करीब 60 हजार जुर्माना जमा कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि दो यात्रियों को जुर्माना अदा नहीं करने पर चालान करते हुए जेल भेज दिया गया। औचक चेकिेंग अभियान से रेल यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही।
शनिवार को वाराणसी से आए मजिस्ट्रेट पीएन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने ट्रेन व प्लेटफार्म की सघन चेकिंग की। इस दौरान बलिया से होकर वाराणसी व छपरा आने-जाने वाली ट्रेनों को रोककर चेकिंग किया गया। बिना प्लेटफार्म टिकट के साथ ही ट्रेनों में बिना टिकट चलने वालों को टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान कई ऐसे यात्री भी पकड़े गए जो सामान्य श्रेणी का टिकट लेने के बाद स्लीपर में यात्रा कर रहे थे। पकड़े गए बिना टिकट यात्रियों को जुर्माना जमा कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि दो यात्री जुर्माना अदा करने में अक्षम साबित हुए जिन्हें मजिस्ट्रेेट ने जेल भेज दिया। इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी संजय मिश्र अपने हमराही सुरक्षा बलों के साथ पूरी मुस्तैदी से लगे रहे।