{"_id":"57-136126","slug":"Ballia-136126-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पर पेड़ गिरा एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप पर पेड़ गिरा एक की मौत
Ballia
Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं। थाना के समीप कमांडर जीप पर एक नीम का पेड़ गिर पड़ा। इससे कमांडर में सवार बिहार के आरा जनपद के धमवल गांव निवासी श्रीराम (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिय गया। लेकिन रास्ते में घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के घर का कोई भी व्यक्ति जिला अस्पताल नहीं पहुंचा था। उधर पुलिस ने कमांडर जीप को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन