फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राजनीति की नर्सरी है छात्रसंघ

राजनीति की नर्सरी है छात्रसंघ

Sun, 29 Jun 2014 05:31 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 29 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोतर महाविद्यालय बलिया के छात्रसंघ का उद्घाटन शनिवार को कैबिनेट मंत्री नारद राय और ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लिंगदोह हटाने की सिफारिश प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। इस मौके पर सैकड़ों छात्र सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। छात्रों ने कबीना मंत्री को फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

छात्रों को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मुझे मालूम है कि छात्रों की क्या-क्या समस्याएं होती हैं। शासन स्तर पर बात करके इनके निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री नारद राय ने टीडी कालेज की विशेषता का बखान किया। कहा कि कई विषयों में यह महाविद्यालय अपना मुकाम हासिल किया है। जनपद का सबसे बड़ा महाविद्यालय होने के चलते यहां पूर्वांचल और बिहार के छात्र यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। कालेज की जो भी समस्याएं हों छात्र संघ के पदाधिकारी हमें बताए, मैं निदान करने का प्रयास करूंगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को छात्रनेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री राम सिंह राणा, अरुण सिंह, जगत नारायण मिश्र, दिनेश प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, एहसान अहमद, राणा कुणाल सिंह, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र संघ के अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम और संचालन पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय राय ने किया। छात्र संघ के महामंत्री मनीष दूबे ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed