फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लहराया मेधा का परचम, सफलता पर इतराए

लहराया मेधा का परचम, सफलता पर इतराए

Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के नतीजे मंगलवार शाम घोषित कर दिए गए। बोर्ड परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के कई बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर मेधा का परचम लहराया है। बोर्ड परीक्षा में कई विद्यालयों का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। नतीजे जानने के लिए बच्चे बेहद उत्सुक थे। चार बजते ही बच्चे और उनके अभिभावक एसएमएस भेजकर और इंटरनेट रिजल्ट जानने में जुट गए। अच्छे अंक पाकर जहां बच्चे चहक उठे तो अभिभावक भी गौरवान्वित थे।
विज्ञापन

नगर के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल में 290 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 12 छात्र 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय के साथ परिवार का नाम रोशन किया है। जबकि 9.8 सीजीपीए पाने वाले नौ, 9.6 सीजीपीए पाने वालों में 13 छात्र हैं। विद्यालय के छात्रों को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य श्रवण सिंह ने बताया कि 10 सीजीपीए पाने वालों में आदित्य सिंह, विवेक सिंह, मृत्युंजय सिंह, पीयूष राज गुप्ता, देवव्रत द्विवेदी, शुभम कुमार गुप्त, राहुल कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, अंकुर राय, राहुल चौधरी, विनीत शुक्ला और अनीश कुमार शामिल हैं। इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की अंजलि पांडेय, राहुल गुप्त, विभांशु पांडेय, आदित्य कुमार गुप्त, स्नेहा सिंह, अभिजीत कुमार, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, दीपक कुमार ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार केंद्रीय विद्यालय बलिया के रोशन कुमार यादव ने 9.8, कीर्तिका पांडेय ने 9.8, सिद्धार्थ पांडेय ने 9.6, आदित्य यादव ने 9.6, मनीष कुमार ने 9.6 सीजीपीए पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार ज्ञान पीठिका स्कूल की आकांक्षा शर्मा ने 9.8 सीजीपीए पाया है। इसी क्रम में मनस्थली स्कूल रेवती के रोहित चौधरी ने 10, पूजा सिंह ने 9.8, अमित कुमार यादव ने 9.8, अभिषेक कुमार तिवारी ने 9.8, प्रशांत कुमार सिंह ने 9.6 सीजीपीए पाकर विद्यालय के साथ ही परिवार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

देवस्थली विद्यापीठ संवरा के रामकृष्ण ने 9.8, रोशनी सिंह ने 9.8, उज्ज्वल कुमार ने 9.8, अजीत सिंह ने 9.8, अमन व शिवम गुप्त ने ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोलंबास स्कूल के आकाश राय, सुशांत सिंह, अविनाश जायसवाल का 9.8 सीजीपीए रहा। प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह व मृगेंद्र विक्रम सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण में आगे रहने की सलाह दी है। सेंट जेवियर्स की अर्पणा सिंह ने 9.6 सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल व परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही अव्वल छात्र व उनके अभिभावक खुशी से झूमते नजर आए। मेधावी छात्रों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर माता-पिता व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। शाम को रिजल्ट आते ही बच्चे साइबर कैफे और स्कूलों पर जुटे थे। जनपद के कई प्रमुख विद्यालयों में अव्वल छात्रों को बुलाकर उनकी पीठ थपथपाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed