{"_id":"57-101010","slug":"Ballia-101010-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों के लिए दिए 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों के लिए दिए 21 हजार
Ballia
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह से मिलकर उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। साथ ही पीड़ितों को वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना की।
श्री सिंह ने कहा कि हमारे विकास के क्रम में प्रकृति से अधिक छेड़छाड़ का नतीजा है कि इतनी बड़ी विभिषिका का सामना तीर्थयात्रियों को करना पड़ा। इस विषम परिस्थितियों से पार पाने के लिए आपदा में फंसे लोगों को शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना की। साथ ही दवा मंडी में एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक की। जिसमें एक आपदा में फंसे लोगों को बचाने में और एक आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, अशोक वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह, विनोद, राजेश सिंह, हीरू अग्रवाल, वीरू, एवं यूपीएमएसआर के सचिव अजीत सिंह एवं आलोक मिश्रा उपस्थित रहे।
भाजपा ने राहत कोष भेजी राशि
बिल्थरारोड। उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर में घूम-घूम कर चंदा इकट्ठा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 12,351 रुपये की सहायता राशि राहत कोष में प्रेषित किया। साथ ही लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील भी की। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यबली राम, अशोक मधुर, प्रमोद सिंह, संजीत वर्मा, देवेंद्र गुप्त, जयराम चौहान, भोला शर्मा, मिथिलेश पटेल, शवींद्र कनौजिया ने सहभागिता की। उधर, डीएसएचआरडी के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने केदारघाटी में राहत अभियान के दौरान हुए हैलीकाप्टर क्रैश में शहीद संजीव के पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल में राम सेवक राम, रामनिवास, विशेश्वर शुक्ल, रिंकू वर्मा, प्रहलाद वर्मा, श्रीकांत मिश्र, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।