फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पकड़ी में तीन माह से बिजली नहीं, चक्काजाम

पकड़ी में तीन माह से बिजली नहीं, चक्काजाम

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पूर। पकड़ी गांव में तीन माह से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते यह स्थिति बनी हुई है। तीन माह से ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभाग का चक्कर काटते-काटते थक चुके ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। लामबंद ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह पकड़ी चट्टी पर जाम लगा दिया। एसडीएम केके सिंह ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पकड़ी गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन माह पहले अधिक लोड के कारण फुंक गया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने का आग्रह विभागीय अधिकारियों से बार-बार की, लेकिन अधिकारी इसे अनसुना करते रहे। तीन महीने से गांव के लोग अंधेरे और गर्मी के बीच रहने को विवश हैं। बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चार घंटे बाद पहुंचे एसडीएम केके सिंह ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया और ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों से बात की। साथ ही यथाशीघ्र फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। भूटकून सिंह, जितेंद्र सिंह, नजारू सिंह, अरविंद सिंह, हसमत खान, चंदन सिंह, नवीन, अवधेश सिंह, गुलाब प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed