फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   976 helpless people will have their own house, will get money

Ballia News: 976 असहायों का होगा अपना घर, मिलेगी धनराशि

Tue, 12 Nov 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
976 helpless people will have their own house, will get money
बलिया। गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री आवास योजना का 976 गरीब, असहाय व दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा। इसमें कुष्ठरोगी, मुसहर व नट भी शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 382 दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ विधवा और दिव्यांगों को मिलता है। इसके लिए सभी का पंजीकरण फाॅर्म भरवाया जाता है। इसमें फार्म पर ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और सेक्टर प्रभारी के हस्ताक्षर होते हैं। उसके बाद शासन को भेजा जाता है। वहां से सीधे पात्र के खाते में धनराशि भेजी जाती है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को आवास मुहैया कराया जाएगा। योजना के तहत सरकार ग्रामीण इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर, मुसहर को छत मुहैया कराती है। जिनके पास अपना आवास न हो, उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा। आवास योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाते हैं। इनमें प्रथम किस्त 40 हजार रुपये, द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये और आवास निर्माण का लगभग पूरा काम होने पर 10 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के तहत पात्रता श्रेणी में आने वालों को ही योजना का लाभ मिलेगा। प्राकृतिक आपदा और कालाजार पीड़ित, मुसहर, नट, प्रभावित, कुष्ठ रोगी, दिव्यांगजन, निराश्रित महिला को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा लाभ--

प्राकृतिक आपदा--300
कुष्ठ रोगी----09
दिव्यांगजन---382

विधवा---491
मुसहर---03

नट----01
------

शासन से मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शासन से 976 आवेदनों की स्वीकृति मिली है। पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जल्द भेजी जाएगी। - उमेश मणि त्रिपाठी, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed