फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9.3 mm rain fell intermittently throughout the day

Ballia News: पूरे दिन रुक-रुक कर 9.3 मिमी हुई बारिश

Sat, 28 Sep 2024 04:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
9.3 mm rain fell intermittently throughout the day
बलिया। मानसून की वापसी के बीच शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र मिड्ढा के सुरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 9.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उधर, बारिश के कारण नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण जेल के पीछे स्थित कॉलोनी, बहादुरपुर आवासीय कॉलोनी, कोतवाली, मांटेसरी स्कूल, एनसीसी तिराहा, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, काजीपुरा, काजीपुरा मिड्ढी मार्ग, तिखमपुर श्रीराम विहार कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर जल भराव हो गया। किसानों का कहना है कि बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

उधर किसानों के लिए बारिश खुशी लेकर आई है। मक्का व धान की फसल के लिए अमृत समान है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के सेवानिवृत्त प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार भी शनिवार तक वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3 अक्तूबर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित: गड़वार। थाना क्षेत्र के गड़वार-बलिया मार्ग पर पुराने एचपी पेट्रोल पंप के समीप सुबह बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा पुराना बरगद एवं महुवा का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ कटवाकर सड़क से हटवाया।


000
हस्त नक्षत्र से वर्षा से हानि-लाभ दोनों
नरहीं। हथिया नक्षत्र में बारिश के प्रभाव से हानि-लाभ दोनों हैं। ज्योतिष शास्त्र के आधार 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र शुरू हो गया है, जिससे मूसलाधार बारिश की उम्मीद है। इस बारिश के लिए किसान भी उत्सुक हैं क्योंकि यह फसलों के लिए लाभकारी मानी जाती है। वर्तमान वर्षा से लाभ और हानि दोनों हो सकते हैं। पछैती धान, मक्का, गन्ना, ज्वार ,बाजरा आदि फसलों के लिए यह वर्षा लाभकारी होगा, लेकिन अगेती धान की फसल, उर्द, मूंग, मक्का, ज्वार आदि के लिए नुकसानदेह है।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed