{"_id":"5cd5b046bdec22073561b4d0","slug":"91557508166-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के तीसरे दिन भी 22 कार्मिक गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के तीसरे दिन भी 22 कार्मिक गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोकसभा चुनाव में लगे कार्मिकों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन शुक्रवार को भी 22 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। इसमें छह पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी प्रथम, छह अधिकारी द्वितीय और सात मतदान अधिकारी तृतीय थे। प्रशिक्षण में ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस बात पर फिर विशेष जोर देकर कहा कि ईवीएम व वीवीपैट मशीन इलेक्ट्रॉनिक मशीनें है, इसलिए इसके रखरखाव के प्रति सतर्क रहना है। मतदान के दिन के कार्यों को भी विस्तार से बताया गया।
लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण लेने आने वाली पार्टियों को स्टेशनरी का भी वितरण किया जा रहा है। लेकिन कुछ पार्टी ने शुक्रवार को भी अपना स्टेशनरी प्राप्त नहीं किया। इसमें 121, 154, 317, 354, 526, 582, 747, 876 नम्बर की पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारियों ने स्टेशनरी नहीं लिया है। नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। आगाह किया है कि चुनावी ड्यूटी में लापरवाही से बाज आएं अन्यथा बड़ी कार्रवाई के जिम्मेदार खुद होंगे।
तीसरे दिन 609 कर्मचारियों ने डाला वोट : बलिया। टाउन डिग्री कालेज के मनोरंजन हाल में मतदान कार्मिकों की वोटिंग तीसरे दिन भी हुई। शुक्रवार को हर विधानसभा के बने फैसेलिटेशन सेंटर में कुल 609 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधान सभावार पड़े वोट को देखा जाए तो लोकसभा क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आने वाली विस सदर में 143, फेफना में 86 व बैरिया में 48 मत पड़े। वहीं सलेमपुर संसदीय सीट के विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड में 114 , सिकन्दरपुर में 23, तथा बांसडीह में 69 सरकारी कर्मचारियों ने अपना वोट डाला। इस प्रकार अब तक कुल 1689 मत निर्वाचन में लगे कार्मिकों के पड़ चुके हैं। पोस्टर बैलेट से हो रहे मतदान के दौरान फेसेलिटेसन सेंटर के प्रभारी/जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल समेत सभी तहसील के अधिकारी मौजूद थे।