{"_id":"5cae3c95bdec2214107d1d49","slug":"91554922645-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। क्षेत्र के पिंडहरा गांव सभा में अटैच कोटेदार के विरुद्ध बुधवार को ग्रामीणों ने वितरण प्रणाली में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
बताया जाता है कि छह माह पहले पिंडहरा ग्राम सभा के कोटेदार जीवित यादव के वितरण प्रणाली में कुछ खामियों के चलते दुकान सस्पेंड कर दी गई थी। जिसके बाद कोटे की दुकान को देवडीह कोटेदार के यहां संबद्ध कर दिया गया। जहां से राशन लाने के लिए करीब छह किमी जाना पड़ता है। वहीं, कार्डधारकों का अंगूठा न लगना और बार- बार बुलाने के कारण बहुत से कार्डधारक अपना राशन छोड़ भी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बांसडीह से गुहार लगाई कि संबद्ध कोटे की दुकान हटाकर नजदीक के कोटेदार के यहां संबद्ध किया जाए। जिससे कार्डधारकों को राशन लेने में आसानी हो सकें। इस बाबत उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं को सुलभ व नियमानुसार आमजन तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।