फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11288 कर्मियों की लगेगी चुनावी ड्यूटी, 1024 रहेंगे रिजर्व

11288 कर्मियों की लगेगी चुनावी ड्यूटी, 1024 रहेंगे रिजर्व

Sun, 17 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
11288 कर्मियों की लगेगी चुनावी ड्यूटी, 1024 रहेंगे रिजर्व
बलिया। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनाव के लिए कुल 11288 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें 1024 कर्मचारी रिजर्व रखे जाएंगे।
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी लगाने के लिए कर्मचारियों की फीडिंग आदि का काम अंतिम चरण में है। जिले में 2566 बूथों पर चुनाव होने हैं। इसमें बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र में 372, सिकंदरपुर में 327, बांसडीह में 405, फेफना में 346, बलिया नगर में 383, बैरिया में 368 व रसड़ा में 365 बूथ निर्धारित किए गए हैं। हालांकि बेल्थरारोड, सिकंदरपुर व बांसडीह विस क्षेत्र जहां सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में है वहीं रसड़ा विस क्षेत्र घोसी लोकसभा क्षेत्र में हैं। जबकि बलिया नगर, बैरिया व फेफना विस क्षेत्र बलिया लोक सभा क्षेत्र में है। लेकिन जनपद के सभी बूथों की तैयारी जिले से ही होगी।
विज्ञापन

प्रभारी कार्मिक व सीडीओ बीएन सिंह की मानें प्रत्येक बूथ पर कुल चार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसमें एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान कर्मी होंगे। बताया कि कुल 2566 बूथों पर 10264 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा 10 फीसदी यानि 256 बूथों के बराबर 1024 कर्मचारी रिजर्व रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों से प्राप्त कर्मियों का ब्योरा आयोग की ओर से निर्धारित साफ्टवेयर पर अपलोड कर दिया गया है। कहा कि कर्मियों के ड्यूटी के बाबत चल रहे अन्य कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed